PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025: युवा लेखको को मिलेगा 3 लाख स्कॉलरशिप + पब्लिशिंग का मौका, ऐसे करें आवेदन?
Post Date :- May 2, 2025 |
PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025 : नमस्कार दोस्तों यदि आप एक नवोदित लेखक हैं और अपने विचारों को शब्दों में ढालने की कला में माहिर हैं, तो आपके लिए साल 2025 एक बड़ी सौगात लेकर आया है। PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025 के अंतर्गत भारत सरकार ने उन युवाओं को एक नई पहचान देने की पहल की है जो लेखन में करियर बनाना चाहते हैं।
यह योजना न केवल आपको प्रसिद्ध लेखक बनने की दिशा में मार्गदर्शन देगी, बल्कि इसके अंतर्गत चयनित लेखकों को छह महीनों तक ₹50,000 प्रति माह की स्कॉलरशिप भी दी जाएगी यानी कुल मिलाकर ₹3 लाख तक की वित्तीय सहायता। इसके साथ ही, आपको अपनी पुस्तक प्रकाशित करवाने का भी शानदार अवसर मिलेगा। आइए इस लेख में जानते हैं इस योजना की पूरी जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों के बारे में विस्तार से…
PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025
PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025 : Overview
Name of Artical
PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025
Article Type
Sarkari Yojana
Mode
Online
Full details
Read this article
PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025 क्या हैं। ?
PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025 केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक रचनात्मक योजना है, जिसका उद्देश्य उभरते लेखकों को मंच प्रदान करना है। इसका उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक धरोहर को शब्दों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। यह योजना लेखकों को विषयों की गहराई में जाकर किताबें लिखने के लिए प्रेरित करती है।
इस योजना के मुख्य उद्देश्य हैं –
भारत के नवोदित लेखकों को गाइडेंस और मेंटरशिप प्रदान करना।
युवाओं में रचनात्मक लेखन की आदत को बढ़ावा देना।
राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर भारतीय लेखकों की पहचान बनाना।
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को लेखन के माध्यम से फैलाना।
PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025 Important Dates
प्रतियोगिता आरंभ –
11 मार्च 2025
आखिरी तारीख –
10 जून 2025
प्रस्तावों का मूल्यांकन –
11 जून से 10 जुलाई 2025
ज्यूरी बैठक –
21 से 22 जुलाई 2025
परिणाम की घोषणा –
31 जुलाई 2025
मेंटोरशिप अवधि –
1 अगस्त 2025 से 31 जनवरी 2026
राष्ट्रीय कैंप –
10 से 18 जनवरी 2026 (नई दिल्ली में)
पुस्तकों का प्रकाशन –
31 मई 2026 तक
किन विषयों पर लिख सकते हैं युवा लेखक?: PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025
सरकार द्वारा तय किए गए तीन प्रमुख विषयों पर लेखन आमंत्रित किया गया है:
राष्ट्र निर्माण में भारतीय प्रवासियों का योगदान इस विषय के अंतर्गत आप निम्न पहलुओं पर लेख सकते हैं:
विभिन्न महाद्वीपों में भारतीय प्रवासियों की भूमिका
स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासियों की भागीदारी
भारतीय प्रवासी साहित्य
समकालीन अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उनकी भूमिका
भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indian Knowledge System – IKS) इसमें शामिल हैं:
वेद, उपनिषद जैसे ग्रंथों पर आधारित लेख
योग, ध्यान, आयुर्वेद की प्राचीन विधियाँ
भारतीय संगीत, नृत्य और अन्य कलाएं
विज्ञान, गणित, दर्शन, वास्तु आदि
आधुनिक भारत के निर्माता (1950-2025) इस श्रेणी में आप इन विषयों पर लेख तैयार कर सकते हैं:
राजनीति, विज्ञान, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र के महान व्यक्तित्व
भारत के आर्थिक विकास के सूत्रधार
समाज सुधारक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता
क्या होगी PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025 और अन्य लाभ?
चयनित 50 युवा लेखकों को निम्न लाभ दिए जाएंगे:
₹50,000 प्रति माह की स्कॉलरशिप छह महीनों तक यानी कुल ₹3 लाख की आर्थिक सहायता।
चुनी गई पुस्तकों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित किया जाएगा।
लेखकों को 10% की रॉयल्टी भी दी जाएगी जो आजीवन बनी रहेगी।
विश्व पुस्तक मेला 2026 के दौरान चयनित लेखकों को दिल्ली में एक विशेष कैंप में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
सरकार द्वारा आयोजित विशेष ट्रेनिंग और मेंटरशिप सेशन में भागीदारी का मौका।
भाषा और शब्द सीमा
लेखक अपनी प्रविष्टियाँ 22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में दे सकते हैं।
प्रस्तावित पांडुलिपि की अधिकतम शब्द सीमा 10,000 शब्द रखी गई है।
यह एक नॉन-फिक्शन शैली की प्रतियोगिता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदनकर्ता की आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।
भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
किसी भी शैक्षिक पृष्ठभूमि से आने वाला युवा आवेदन कर सकता है।
लेखन में रुचि होनी चाहिए, साथ ही उस विषय पर सोच और शोध की गहराई भी हो।
How to Apply PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025
ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसमें दो चरण शामिल हैं:-
चरण 1 – नया पंजीकरण करें
PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025 सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
“PM Yuva 3.0 Mentorship Scheme” के लिंक पर क्लिक करें।
अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि विवरण भरकर पंजीकरण करें।
चरण 2 – लॉगिन कर अपनी प्रविष्टि जमा करें
लॉगिन करें और चयनित विषय के अनुसार अपना लेख अपलोड करें।
ध्यान रहे कि लेख की गुणवत्ता, विषय की गहराई और मौलिकता का विशेष ध्यान रखें।
लेख सबमिट करने से पहले एक बार उसकी प्रूफ रीडिंग जरूर करें।
PM Yuva 3.0 Mentorship Yojana 2025 से युवाओं को कैसे मिलेगा लाभ?
देश के युवाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी लेखक बनने का अवसर मिलेगा।
भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को दस्तावेजी स्वरूप में संरक्षित किया जा सकेगा।
युवाओं को लेखन के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
यह योजना रोजगार के नए रास्ते भी खोलेगी, क्योंकि लेखक के रूप में पहचान मिलने से आगे पब्लिशिंग और ट्रेनिंग के अवसर भी मिलते हैं।
कुछ ज़रूरी बातें जो ध्यान रखें
लेख में मौलिकता और स्पष्टता होनी चाहिए।
किसी भी प्रकार की कॉपी पेस्ट सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी।
विषय से जुड़े तथ्यों और तर्कों का उचित संदर्भ होना चाहिए।
प्रविष्टि PDF या DOC फॉर्मेट में अपलोड की जानी चाहिए।